सिंगापुर - सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने देश के सिख समुदाय द्वारा अकादमिक, कारोबार, लोकसेवा, न्यायपालिका और राजनीति जैसे क्षेत्रों में दिए गए योगदान की सराहना की सराहना की है। उन्होंने सिख समुदाय द्वारा आयोजित एक रात्रिभोज में कहा कि सिंगापुर सरकार कई तरीकों से सिख समुदाय की सहायता करती रही है और करती रहेगी। सरकार पहले ही पब्लिक स्कूलों में पंजाबी को दूसरी भाषा के तौर पर मान्यता दे चुकी है और पंजाबी के शिक्षण की सुविधा के लिए शिक्षा मंत्रालय के माध्यम से सिंगापुर सिख फाउंडेशन की स्थापना में मदद भी की है।