Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

कांग्रेस के 5 और विधायक अकाली दल में शामिल होने के लिए तत्पर

Updated on Friday, March 22, 2013 14:33 PM IST

फिरोज़पुर/चण्डीगढ़, 21 मार्च : पंजाब के राजस्व, लोक संपर्क मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि पंजाब कांग्रेस द्वारा अपनी डूबती नैय्या को पार लगाने के लिए आरंभ की गई प्रधानगी फरैंचाईजी उसको कभी नही बचा सकेगी क्योंकि यह आम लोगों से पूरी तरह टूट चुकी है।

            आज यहां शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह राजगुरू एवं शहीद सुखदेव के शहीदी दिवस को समर्पित 6 दिवसीय समागमों की श्रृंखला के तौर पर खेलों एवं सांस्कृतिक समागम का उद्घाटन करने के अवसर पर भारी एकत्रता को संबोधित करते हुए स. मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस के 5 विधायक अकाली दल में शामिल होने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक हितों के कारण देश की सुरक्षा तक को दाव पर लगा दिया और कांग्रेस के कारनामों में देश का नाम पूरी दुनिया में बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा में सर्कस का रोल अदा करके सैंविधानिक परंपराओं को कलंकित किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा के इतिहास में यह पहला अवसर है कि कांग्रेसी विधायकों ने सुरक्षा नियमों को टांक कर हाउस में हुल्लड़ बाजी की और सैंविधानिक मूल्यों क ो क्षति पहुंचाई। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेसी विधायकों के इस गुनाह को कभी माफ नही करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में टुकड़े टुकड़े होने की कगार पर है और धीरे धीरे इसके भागीदार भी इससे किनारा कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनावों में लोग कांग्रेस को देश के राजनीतिक मानचित्र से दूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के कांग्रेसी विधायक भी अब यह महसूस करने लगे हैं कि राज्य का विकास अकाली-भाजपा गठजोड़ के हाथों में ही सुरक्षित है और आगामी कुछ दिनों में तीन-चार अन्य कांग्रेसी विधायक शिअद में शामिल होकर मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल का नेतृत्व कबूल करेंगे।

            पंजाब में रेत पर लगे बैन संबंधी बात करते हुए स. मजीठिया ने कहा कि पंजाब कैबिनेट द्वारा माननीय कोर्ट के आदेशों अनुसार वातावरण क्लीयरैंस संबंधी सभी शर्ते पूरी की हैं जबकि इस संबंध में केंद्र को चाहिए कि वह राज्यों को नियमों में ढील दे।

            स. मजीठिया ने कहा कि पंजाब की अकाली भाजपा गठजोड़ की सरकार ने मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए जहां ऐतिहासिक कार्य किये हैं वहीं नवयुवकों को नशों एवं अन्य सामाजिक बुराईयों को रखकर बेहतर समाज निर्माण के लिए भी बड़े कार्य किए हैं। राज्य में खेलों को उत्साहित करने के लिए सरकार ने 150 करोड़ रुपये की लागत से 6 हाकी स्टेडियमों और आठ बहुउद्धेश्यी स्टेडियमों का निर्माण/नवीनीकरण का कार्य किया गया है और नवयुवकों के लिए गांवों में 5000 मल्टी परपज़ जिम और 9000 खेल किटें बांटी गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खिलाडिय़ों के लिए नकद पुरसकारों में बढ़ौतरी करते हुए औलंपिक स्वर्ण पुरस्कार विजेताओं के लिए 2.25 करोड़ रुपये का ईनाम रखा। खिलाडिय़ों के लिए नौकरियों में तीन प्रतिशत कोटा और सरकार ने औलंपिक, एशिया एवं राष्ट्रीय मंडल खेलों के विजेता 10 खिलाडिय़ों को डी एस पी के तौर पर नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रिवायती खेल कबड्डी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्साहित किया और बहुकरोड़ी विश्व कबड्डी कप प्रत्येक वर्ष करवाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि तिृतीय विश्व कबड्डी कप में 6.29 करोड़ रुपये की रिकार्ड पुरस्कार राशि दी गई।

            इस अवसर पर स. मजीठिया ने शहीदों को समर्पित समागम करवा रही शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव मेमोरियल सोसाईटी को दो लाख रुपये वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। पंजाब भाजपा के प्रधान कमल शर्मा ने स. मजीठिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब के लोग अकाली-भाजपा गठजोड़ की जनपक्षीय नीतियों के कारण चट्टान की तरह उनके साथ खड़े हैं। सोसाईटी के संरक्षक स. जसविंदर सिंह संधू एवं साथियों द्वारा मुख्य अतिथि स. बिक्रम सिंह मजीठिया, पंजाब भाजपा के प्रधान कमल शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव स. विरसा सिंह वलटोहा, मुख्य संसदीय सचिव स. हरमीत सिंह संधू, स. रजिंद्र सिंह छीना, पूर्व चेयरमैन पंजाब एग्रो सहित बड़ी संख्या में नेताओं को सम्मान चिन्हों से सम्मानित किया। इससे पूर्व सर्किट हाउस में पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा स. मजीठिया को सलामी दी गई।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X