सेन फ्रांसिस्को - सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने मातृत्व एवं पितृत्व अवकाश की नीतियों को विस्तार देते हुए अब अमेरिका के बाहर देशों में कार्यरत फुल टाइम स्टाफ (पूर्णकालिक कर्मचारियों) को भी इसका लाभ देने की घोषणा की है। कंपनी के कार्मिक प्रमुख लॉरी मटलोफ गोलेर ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये यह घोषणा की। इससे पहले फेसबुक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की थी कि वह दो माह का पितृत्व अवकाश लेंगे। कंपनी वर्तमान में अमेरिका में कार्यरत अपने कर्मचारियों को चार माह का वैतनिक अवकाश देती है।