चण्डीगढ़, 21 मार्च : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब विधानसभा के परिसर में वाच एंड वार्डन हैड कांस्टेबल जयपाल सिंह की मारपीट के मामले संबंधी आगे कार्रवाई करते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल के बयान दर्ज किए हैं।
आयोग के चेयरमैन राजेश बाघा, आयोग के सदस्य प्रकाश सिंह गड़दीवाला एवं दिलीप सिंह पांदी ने बताया कि उनके द्वारा स्पीकर पंजाब विधानसभा के बयान दर्ज किए हैं क्योंकि पंजाब विधानसभा के कस्टोडियन हैं। जहां हैड कांस्टेबल की मारपीट संबंधी घटना घटित हुई। स्पीकर ने बताया कि पीडि़त पंजाब विधानसभा के सचिव पंजाब विधानसभा द्वारा लगाई गई डियूटी दे रहा था। स्पीकर ने आयोग को घटित संपूर्ण घटनाक्रम संबंधी जानकारी दी। स्पीकर ने साथ ही कहा कि पीडि़त द्वारा दी गई शिकायत को चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया गया था जिस संबंधी धारा 147, 149, 332, 353, 384 भारतीय दंडावली अधीन दर्ज किया गया है। इस अवसर पर संसदीय मामलों संबंधी मंत्री मदनमोहन मित्तल भी उपस्थित थे।