चण्डीगढ़, 21 मार्च : पंजाब के वित्त मंत्री द्वारा पेश किए कर मुक्त बजट को गरीबों के अधिकारों की रक्षा वाला और जन हितैषी करार देते हुए सिंचाई विभाग के मुख्य संसदीय सचिव स. सोहन सिंह ठंडल ने कहा कि जहां केंद्र सरकार निरंतर मंहगाई कर रही है। वहां पंजाब सरकार ने कर मुक्त बजट पेश कर इतिहास बनाया है।
कर मुक्त बजट प्रस्तुत करने पर वित्त मंत्री का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बजट में अनुसूचित एवं पिछड़ी श्रेणीयों के कल्याण के लिए 435 करोड़ रुपये की राशि को बढ़ाकर 596 करोड़ रु़पये कर दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अनुसूचित जातियों के बेघर लोगों को मकान देने के लिए 50 करोड़ रुपये, एस सीज़/बीसीज विद्यार्थीयों के लिए 237 करोड़ रुपये और डॉ. बी आर अम्बेदकर भवनों के निर्माण एवं संचालन के लिए 28 करोड़ रुपये का प्रबंध बढिय़ा प्रयास है।
उन्होंने कहा कि कंडी नहर पड़ाव-2 प्रोजेकट की बकाया 14 कि.मी निर्माण के लिए 156 करोड़ रुपये रखे गये है। इस नहर के संपूर्ण होने के साथ कंडी क्षेत्र में सिंचाई सुविधांए बेहतर होंगी।