कुआलालंपुर - अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में ढील नहीं दी जाएगी तथा आतंकवादियों को मार गिराया जाएगा। ओबामा ने मलेशिया में एशियाई देशों के नेताओं से मुलाकात के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आईएस को खत्म करना न केवल वास्तविक लक्ष्य है बल्कि इसे खत्म करना ही है। उन्होंने कहा कि हम आईएसआईएस को खत्म कर देंगे, उनके कब्जे वाले इलाको को छुड़ाएंगे, उनके नेताओं को मार देंगे, उनके नेटवर्क तथा आपूर्ति लाइन को नेस्तनाबूद कर देंगे।