चण्डीगढ़, 21 मार्च : राज्य के किसानों को गेहूं एवं धान के फसली चक्र से निकालने के लिए सरकार द्वारा डेयरी फार्मिंग के साथ साथ किसानों को मत्स्य पालन के व्यवसाय की तरफ उत्साहित करने के लिए मत्स्य पालन विभाग पंजाब द्वारा राष्ट्रीय मत्स्य पालन विकास बोर्ड के सहयोग से अमृतसर में ‘राज्य स्तरीय मत्स्य पालक किसान मेला’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस बात की जानकारी देते हुए मत्स्य पालन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस मेले का उद्घाटन पंजाब के पशु पालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास और कल्याण विभाग मंत्री स. गुलजार सिंह रणिके 23 मार्च को सुबह दस बजे अमृतसर के गांव बहोड़ू पुल (एमबीफार्म)झबाल रोड़ में करेंगें। प्रवक्ता ने बताया कि श्री देश राज दुग्गा, मुख्य संसदीय सचिव इस मेले के विशेष अतिथि होंगें। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्री रणिके द्वारा राज्य के सफल मत्स्य पालकों को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया जायेगा।
उन्होंने किसानों को अपील की कि वह बहुत संख्या में इस मेले में पहुंच कर इस व्यवसाय से सम्बन्धित नवीनतम तकनीकों सम्बन्धी विशेषज्ञों के परामर्श से सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं ।