चण्डीगढ़, 21 मार्च : पंजाब सरकार ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों को पुस्तके नि:शुल्क मुहैया करवाने के निर्देश दिये हैं।
इस बात की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री पंजाब स.सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2013-14 के लिए पहली से 12वीं श्रेणी तक के विद्यार्थियों को पाठय पुस्तकें नि:शुल्क मुहैया करवाई जानी है। इस सम्बन्धी मंत्री ने महा निदेशक स्कूल शिक्षा स. काहन सिंह पन्नू को ब्लॉक स्तर तक पुस्तकों की पहुंच क ो यकीनी बनाने के लिए कहा है। शिक्षा विभाग द्वारा सर्व शिक्षा अभियान अथार्टी, स्कूल शिक्षा बोर्ड और कल्याण विभाग द्वारा किताबों के वितरण सम्बन्धी एक बोर्ड बैठक बुलाई गई थी।
शिक्षा मंत्री ने जिला क्वाडीनेटरज़ को स्कूल स्तर तक पुस्तकों के वितरण के कामकाज को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए समूचे जिले के स्कूलों में विजिट करने के लिए कहा है और जिला क्वाडीनेटज़ रोजाना की कारगुजारी रिपोर्ट सम्बन्धित जिला शिक्षा अधिकारी (ए.शि.) और मुख्यालय को करेंगें।