चंडीगढ़, 21 मार्च: शिक्षा विभाग ने राज्य के समस्त सरकारी स्कूलों में बच्चों की कारगुजारी संबंधी उनके माता-पिता को अवगत् करवाने हेतू अध्यापक-माता पिता मुलाकात और स्कूल प्रबंधक कमेटियों की बैठक दिनांक 28 मार्च, 2013 की जगह अब 30 मार्च करने का फैसला किया है।
इस बात की जानकारी देते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा स. काहन सिंह पन्नू ने होले मोहले की एकत्रता को लेकर लगातार आ रही मांग के मद्देनज़र पंजाब राज्य समस्त सरकारी स्कूलों को 10 और 12 श्रेणी को छोडक़र शेष सभी श्रेणीयों का परिणाम घोषित करने को कहा है।
स. पन्नू ने आगे बताया कि इस मुलाकात के दौरान स्कूल प्रबंधक कमेटियों के समस्त सदस्य भी स्कूलों में उपस्थित होंगे। यह बैठक का समय सुबह 9 बजे से 1 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि स्कूल मुखी समूह विधार्थी, माता-पिता संबंधित कमेटियों को बदली हुई तिथि संबंधी लिखित रूप में सूचित करने को विश्वसनीय बनायेंगे।
उन्होंने बताया कि इस मिलनी संबंधी पूर्ण रूप में माता-पिता तक सूचना पहुंचाने के लिए स्कूल मुखी द्वारा गांवों के गुरूद्वारे से लाउडस्पीकर द्वारा इस बदली हुई तिथि और समय द्वारा भी सूचित किया जा सकता है।