बीजिंग - दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां की हाई टेक्नोलॉजी ने बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। इस देश में चेहरा पहचान कर पैसे निकालने वाली एटीएम मशीन मौजूद है। इस देश का नाम है चीन और यहां के एटीएम से पैसे निकालने के लिए पिन या उंगली स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ती। यह मशीन दूसरी मशीनों से अलग है इसी के चलते यह मशीन चेहरे की पहचान कर पैसे निकालती है।
यह मशीन चीन के तीन शहरों- शेन्जेन, नानजिंग और किंगदाओ में उपलब्ध है। फिलहाल ये इस तरह की 10 एटीएम मशीनें चीन के मर्चेंट बैंकों में लगाई गई हैं। जल्द ही दूसरे शहरों में इसे लगाने की तैयारी चल रही है। इन एटीएम मशीनों की ये खासियत है कि ये यूजर्स का चेहरा को स्कैन कर आसानी से उसके बैंक अकाउंट तक पहुंच जाती हैं। इस मशीन की सिक्योरिटी के लिए यूजर्स को सबसे पहले अपना चेहरा दिखाना होगा उसके बाद अपना फोन नंबर या फिर अपना पासवर्ड डालना होगा। इन दो स्टेप्स से गुजरने के बाद ही मशीन पैसा देगी। सबसे अच्छी बात यह है कि पैसे को निकालने में 42 सेकेंड का ही समय लगेगा।