काठमांडू - नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत से नेपाल की 'अनाधिकारिक नाकेबंदी' जल्द से जल्द हटाने का अनुरोध किया है। नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में 11 अक्टूबर को पदभार संभालने वाले ओली ने टेलीविजन पर राष्ट के नाम अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि भारत की नाकेबंदी से नेपाल के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ओली ने कहा कि यह सोच से भी परे है कि एक संप्रभु राष्ट को इस तरह की अमानवीय व दुखद स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।