चंडीगढ़ - पंजाब सरकार द्वारा आज एक अधिसूचना जारी करके राज्य सरकार ने उन कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध करवाने का निर्णय किया है जिनको पहले वर्दियां उपलब्ध करवाई जाती रही है। इस संबधी जानकारी देते हुये पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब राज्य के सरकारी गाडिय़ों के ड्राइवर, होस्पिटेलटी विभाग का स्टाफ जिनको पहले वर्दिया उपलब्ध करवाई जाती है पंजाब रोडवेज के ओपरेशनल के स्टाफ व वर्कशाप स्टाफ और पंजाब सिविल सचिवालय के गेट कीपर और गेट मैसैजरों को यह वर्दिया उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को गर्मी व सर्दी के मौसम अनुसार पगड़ी, पैंट व कमीज और एक जोड़ा जूते जिनकी कुल कीमत 2838 रूपये होगी उपलब्ध करवाई जाएगी । प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इस कार्य को पूरा करने के लिए परिवहन विभाग को नोडल एंजेसी नियुक्त किया है जोकि निर्धारित कीमत और नियमों अनुसार वर्दी तैयार करवाएगी।