Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

विधानसभा में हेड कांस्टेबल झडप मामले में एस सी कमिश्र ने कार्रवाई आरंभ की

Updated on Thursday, March 21, 2013 15:46 PM IST

चंडीगढ़, 20 मार्च: पंजाब राज्य एस सी कमिशन ने 13 मार्च को कांग्रेसी विधायकों द्वारा अनुसूचित जाति से संबंधित हैड कांस्टेबल जयपाल सिंह पर किए हमले और जाति सूचक शब्द प्रयोग कर बेइज्जती करने की शिकायत पर कार्रवाई आरंभ कर दी है। आज कांस्टेबल जयपाल सिंह और उसके कमांडैंट ने कमिशन के सामने पेश होकर अपने बयान दर्ज करवाये।

          एस सी कमिशन के चेयरमैन राजेश बाघा और कमिशन के सदस्य प्रकाश सिंह गढ़दीवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़त जयपाल सिंह ने कमिशन के सामने पेश होकर उसके साथ घटित संपूर्ण घटनाक्रम संबंधी बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि किस प्रकार उसपर हमला किया गया और जानबूझकर उसको अपमानित करने के लिए संपूर्ण मीडिया के आगे पेश किया गया। चेयरमैन ने बताया कि पीडि़त ने कमिशन के आगे दिए अपने विस्तृत बयान में बताया कि 13 मार्च, 2013 को वह विधानसभा कंपलैक्स में डियूटी पर तैनात था और डियूटी पर तैनात पुलिस को सूचित किया गया था कि एक लडक़ी अनिधिकारित ढंग से विधानसभा में दाखिल हो गई है। उसने बताया कि जब वह सी एल पी कार्यालय बाहर डियूटी कर रहा था कुछ विधायक उसकी तरफ भागे आये और सबके सामने झड़प करने लगे। जयपाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी विधायकों स. राणा गुरजीत सिंह, स. कुलजीत सिंह नागरा, सुखजिंदर सिंह, जगमोहन सिंह कंग और परमिंदर सिंह पिंकी विधानसभा के आराम गृह में डियूटी कर रहे पुलिस कर्मचारियों के पीछे भी भागने लगे।

          जयपाल ने साथ ही कहा कि इन विधायकों ने उसको पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया कि इन विधायकों ने उसकी पहचान और जाति संबंधी पूछताछ की। पीडि़त ने बताया कि जब उसने बताया कि वह एक गरीब परिवार और अनुसूचित जाति से संबंधित है तो इन विधायकों ने उसका पहचानपत्र छीन लिया। पीडि़त ने बताया कि मेरी जाति पता चलने पर उन्होंने जाति सूचक शब्द प्रयोग कर मेरा मज़ाक उड़ाया और कहा कि मेरी यहां आने की हिम्मत कैसे हुई?

          जयपाल ने बताया कि इनसे बचकर वह अपनी डियूटी वाली जगह पर पहुंचा और थोड़े समय बाद वह अपना पहचान पत्र लेने के लिए कांग्रेसी विधायकों के पास गया परंतु उनपर कोई असर नही हुआ। परंतु कांग्रेसी विधायक बीबी राजिन्द्र कौर भटठल के दखल के बाद उसको कांग्रेसी विधायकों ने छोड़ा।

          कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए जयपाल ने आयोग को विनती की है कि कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ एक कार्रवाई करने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाये और उसको न्याय दिया जाये। उसने आयोग से कांग्रेसी विधायकों जिन्होंने उससे मारपीट की , के भय से उसके परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।

          कमिशन ने विधानसभा की आंतरिक सुरक्षा को चैक करने के लिए डियूटी पर तैनात कमांडेंट तीन जी बटालियन मोहाली, सुखवंत सिंह गिल के बयान भी रिकार्ड किए हैं।

          कमिशन के चेयरमैन राजेश बाघा ने कहा कि पीडि़त को न्याय देने के लिए हर कानूनी सहायता ली जाएगी।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X