फरीदकोट - कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को अपनी दो दिनों की पंजाब यात्रा के फरीदकोट पहुंचे चुके हैं। उन्होंने वहां धर्मग्रंथ के फटे पन्नों के बाद फैली हिंसा में मृतक गुरजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की। अपनी इस यात्रा के दौरान राहुल बठिंडा जिले में किसानों से भी मुलाकात करेंगे।
राहुल गांधी ने कहा, 'पंजाब संकट में है, यहां किसानों को समस्या है, ड्रग्स की समस्या है, जब मैंने पहले कहा था कि पंजाब में ड्रग्स की समस्या है तो लोगों ने मेरा मजाब बनाया था। मुझे यहां किसी का भविष्य नजर नहीं आता है। क्या किसी को यहां अकाली का भविष्य नजर आता है। हमें एकजुट रहना होगा, पंजाब कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी।'