न्यूयॉर्क - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोर्ब्स पत्रिका की 2015 की ताकतवर हस्तियों की सूची में नौवें स्थान पर रखा गया है। इस सूची में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतीन पहले स्थान पर हैं। 2014 की फोर्ब्स की ताकतवर हस्तियों की सूची में मोदी 14वें स्थान पर थे। फोर्ब्स ने बुधवार को यह सूची जारी करते हुए कहा कि भारत में 1.2 अरब लोगों की देखरेख करने को 'हाथ मिलाने' से अधिक बहुत कुछ करने की जरूरत होती है।
मोदी को अपनी पार्टी भाजपा के सुधार एजेंडा को आगे बढ़ाना चाहिए और 'झगड़ालू विपक्ष' को नियंत्रण में रखना चाहिए। पुतिन के बारे में पत्रिका ने लिखा है कि वह दुनिया में कुछ ऐसे ताकतवर लोगों में से हैं जो वह करना चाहते हैं कर ले जाते हैं। जर्मनी की चांसलर लगातार दसवें साल दुनिया की सबसे ताकतवर महिला बनी हुई हैं।