बीजिंग - चीन ने बुधवार को एक नए संचार उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कर दिया। इस उपग्रह का इस्तेमाल रेडियो, टीवी और ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए किया जाएगा। 'चाइनासैट2सी' उपग्रह को दक्षिणी पश्चिमी शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। इसे लॉन्ग मार्च-3बी वाहक रॉकेट के जरिए ले जाया गया।