अबुजा 20 मार्च: नाइजीरिया में लकड़ी से बनी एक नाव के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम 164 लोगों की मौत हो गई है.
नाइजीरियाई तट से 40 समुद्री मील की दूरी पर पलटी इस नाव पर कुल 166 लोग सवार थे. देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्था (एनइएमए) ने बताया कि इस हादसे में सिर्फ दो ही लोग जीवित बचे. यह नाव नाइजीरिया के तेल समृद्ध डेल्टा क्षेत्र में स्थित ओरॉन शहर से मध्य अफ्रीकी देश गाबॉन जा रही थी. एनईएमए के प्रमुख डेविड अकाते ने कहा कि ये यात्री व्यापारी हो सकते हैं.