चंडीगढ़ 20 मार्च: एक किसान ने केवल पचास हजार की स्कूटी के लिए सात लाख का नंबर खरीदा है. नंबर भी बहुत स्पेशल है PB07AK 47
पंजाब में होशियारपुर के रहने वाले कुलबीह सिंह ने मनचाहा नंबर पाने के लिए इतने पैसे खर्च किये. इस नंबर की नीलामी शुरू करने के लिए इसका मुल्य एक हजार रुपये रखा गया था. जिसकी बोली लगती गयी और अततः इस नंबर को कुलबीर सिंह ने सात लाख रुपये में खरीदा.
कुलबीर ने बताया कि वह इस नंबर के दिवाने इसलिए हैं क्योंकि 47 नंबर लगी अन्य गाड़ियां उनके घर में खड़ी है और इसका नंबर एके 47 है. इसलिए इसे पाना और भी जरूरी था. इस नंबर के अलावा अन्य नंबरों की नीलामी हुई लेकिन सेबसे ज्यादा किमत में नीलाम होने वाला नंबर एके 47 ही रहा