चंडीगढ़ - उद्योगों को 4.99 प्रति यूनिट की दर पर देश में सबसे सस्ती बिजली मिलेगी, पंजाब 4 जी कनेक्टिविटी वाला पहला राज्य होगा मोहाली। नए निवेशकों के लिए दोहरा लाभ घोषित करते हुए पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने राज्य में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पर किसी प्रकार का इनपुट टेक्स ना लगाने का प्रावधन करते हुए छूट देने की बात कही है वहीं इंडस्ट्री को 4.99 रुपये प्रति यूनिट की दर से देश में सबसे सस्ती बिजली देने की घोषणा कर दी है।
निवेश पंजाब के दूसरे संस्करण में निवेशकों की ओर से पंजाब पर जताए गए विश्वास का स्वागत करते हुए बताया है कि इस स मेलन में 1.13 लाख करोड़ रुपये के निवेश के 374 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। इसके अलावा 35 मिनट की पावर प्वाइंट प्रस्तुति के दौरान उप मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि सरकार लुधियाना में एक एकीकृत फूड पार्क, फगवाड़ा में एक ग्रीन टेक वैली और मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक एमआरओ (रखरखाव, मर मत और ओवरहाल) सुविधा जैसे प्रोजेक्ट लगाने को पूरी तरह से तैयार है। संभावित निवेशकों और कॉरपोरेट घरानों के समक्ष रखी गई प्रभावी प्रस्तुति में बादल ने कहा कि पंजाब खाद्यान्न उत्पादक के रूप में जाना जाता था, लेकिन वे चाहते हैं कि राज्य अपनी उपज में अतिरिक्त मूल्य जोडऩे में सक्षम हो।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए और पंजाब को कृषि प्रसंस्करण उद्योग का एक प्रमुख केंद्र बनाने के इरादे से उन्होंने यह तय किया है कि कृषि प्रसंस्करण उद्योग पर लगने वाले सभी इनपुट करों को माफ किया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें वैट, सीएसटी और खरीद कर शामिल हैं। उप मु यमंत्री की इस घोषणा पर आईटीसी के चेयरमैन वाईसी देवेश्वर ने खड़े होकर जयध्वनि के साथ उनका स्वागत किया। सरकार की ओर से उठाए जा रहे अन्य कदमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बादल ने बताया कि सरकार ने विभिन्न कंपनियों के साथ समझौते करते हुए राज्य में 1.5 लाख युवाओं को विभिन्न व्यवसायों और व्यापारों में प्रशिक्षित करने दो हजार स्किल डेवलेपमेंट केंद्रों की स्थापना की जा रही है।