चंडीगढ़, 19 मार्च: पंजाब सरकार द्वारा राज्य के किसानों को खरीफ के सीज़न दौरान फसलों की काश्त संबंधी तकनीकी जानकारी देने के लिए समस्त जिलों में जिला स्तर पर ‘किसान प्रशिक्षण शिविर’ लगाये जा रहे हैं।
इन शिविरों में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ उनको कृषि दौरान पेश आती समस्याओं के हल संबंधी भी बताया जाएगा।
विभाग द्वारा 22 मार्च को फतेहगढ़ साहिब एवं पटियाला में, 23 मार्च क ो बरनाला एवं संगरूर, 24 मार्च को फरीदकोट एवं फिरोज़पुर, 29 मार्च को रूपनगर एवं एस ए एस नगर, 30 मार्च को शहीद भगत सिंह नगर एवं होश्यिारपुर, 3 अप्रैल को मानसा एवं बठिंडा, 4 अप्रैल को अमृतसर एवं तरनतारन, 5 अप्रैल को जालंधर एवं कपूरथला, 6 अप्रैल को गुरदासपुर में और 9 अप्रैल को मोगा एवं लुधियाना में यह जिला स्तरीय शिविर लगाये जा रहें हैं।
श्री मुक्तसर साहिब में लगने वाले शिविर की तिथि बाद में तय की जाएगी। उन्होंने किसानों को अपील की कि वह इन शिविरों में बढ़चढक़र भाग लें एवं इस मौके पर पहुंचने वाले कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेकर फसलों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करें।