चंडीगढ़, 19 मार्च: पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए चार पी पी एस, दो पी सी एस अधिकारियों का तुरंत तबादला किया है।
एक सरकारी प्रवक्ता अनुसार मुकंद सिंह पी पी एस को कप्तान पुलिस, दूरसंचार, पंजाब, चंडीगढ, रघबीर सिंह, एस पी को एस पी एच , फिरोजपुर, दिलबाग सिंह को एस पी एच, मोगा, बलबीर सिंह पन्नू, एस पी को सहायक कमांडैंट 27 बन, पी ए पी जालंधर तैनात किया गया है।
इसी दौरान कंवर विजय प्रताप सिंह आई पी एस, डी आई जी/साईबर क्राईम पंजाब को डी आई जी इन्वेस्टीगेशन, क्राईम पंजाब और रिव्यू कमेटी के कार्य का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
श्री प्रेम चंद पी सी एस को अतिरिक्त उपायुक्त खन्ना और श्री राजीव वर्मा पी सी एस को एस डी एम, पट्टी लगाया गया है।