Hindi English Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

इंटरनेशनल

More News

34 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार

Updated on Wednesday, October 28, 2015 11:24 AM IST

कोलंबो - श्रीलंका की नौसेना ने करीब 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इन सभी मछुआरों की नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है। श्रीलंकाई नौसेना के एक अधिकारी ने आज बताया कि मछुआरों को सोमवार रात श्रीलंका के उत्तरी तटवर्ती शहर तलयमन्नार और कंगेसंथूरई से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि मछुआरों को जाफना और मन्नार में मत्स्य पालन निरीक्षण कार्यालयों को सौंप दिया गया है। कथित तौर पर श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध घुसपैठ करने वाले भारतीय मछुआरों के उपकरणों को जब्त करने के लिए श्रीलंकाई सरकार द्वारा कानून बनाने की योजना के बीच ये गिरफ्तारियां हुई हैं।

 

तमिलनाडु में मत्स्य पालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका की नौसेना ने आज पाक जलडमरूमध्य में कच्चाथिवू द्वीप के पास दो अलग-अलग जगहों से 34 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। मत्स्य विभाग के सहायक निर्देशक ने बताया कि पुडुकोटई जिले के कोट्टाईपतीनम के रहने वाले 23 मछुआरों को श्रीलंका के तट से सटे नेदूंथीवू से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य को मछली पकड़ते समय कच्चाथिवू के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर दो नौकाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया और सात को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही मछली पकड़ने के 40 जालों को भी नष्ट कर दिया है।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X