Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब के डीजीपी सुमेध सैणी हटाए, सुरेश अरोड़ा को मिली जिम्मेदारी

Updated on Monday, October 26, 2015 10:39 AM IST

चंडीगढ़ - पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी के मामलों पर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कानून व्यवस्था पर आलोचनाओं का सामना कर रही पंजाब सरकार ने रविवार को राज्य पुलिस प्रमुख के पद से सुमेध सिंह सैणी को हटा दिया। सुमेध सिंह सैणी को हटाकर उनकी जगह सुरेश अरोड़ा को यह जिम्मेदारी सौंपी, जिन्होंने 80 के दशक के आखिर में राज्य में आतंकवाद का मुकाबला करने में अहम भूमिका निभाई थी। पंजाब के गृह सचिव जगपाल संधू ने कहा कि श्री सैणी का तबादला कर दिया गया है।

 

उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस आवास निगम के अध्यक्ष का नया प्रभार सौंपा गया है। 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी अरोड़ा अभी तक पुलिस महानिदेशक-सह-मुख्य निदेशक, सतर्कता ब्यूरो के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने आतंकवाद से लडऩे में अहम भूमिका निभाई थी और आपरेशन ब्लैक थंडर-1 के दौरान एसपी (मुख्यालय), अमृतसर और आपरेशन ब्लैक थंडर-2 के समय अमृतसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दी थीं। वह लगभग सभी जिलों में एसएसपी के तौर पर काम कर चुके हैं और तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा के डीआईजी भी रहे थे।

 

लंदन विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले अरोड़ा ने अनेक वीरता पदक और पुरस्कार जीते हैं, जिनमें राष्ट्रपति पदक, विशिष्ट सेवा पदक और पराक्रम पदक शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने पिछले लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब के पुलिस महानिदेशक के तौर पर सुरेश अरोड़ा की नियुक्ति की थी। सैणी को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का करीबी समझा जाता है। कांग्रेस और अधिकतर सिख संगठन डीजीपी के रूप में सैणी का विरोध करते आ रहे थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X