लंदन - बिस्किट बेहद कम कीमत पर मिलने वाली वस्तु है, लेकिन यही बिस्किट जब लगभग 100 साल पहले समुद्र में समा गए जहाज टाइटैनिक से पर मिला हो तो, इसकी कीमत लाखों में हो जाती है। ब्रिटेन में एक नीलामी के दौरान 1912 में टाइटैनिक के साथ डूबने से बच गए ऐसे बिस्किट की कीमत 15 हजार पौंड लगाई गई और इसी के साथ जहाज से जुड़ा एक फोटोग्राफ ऐसा है जो 21 हजार पौंड में नीलाम हुआ। यह फोटोग्राफ उस हिमखंड का है जिससे टकराने के बाद यह जहाज डूब गया था।
यह पिक्चर उस हिमखंड के पास से गुजर रहे दूसरे जहाज से ली गई थी। विल्टशायर में हेनरी एल्ड्रिज एंड संस नीलामी समूह के नीलामीकर्ता एंड्रयू एल्ड्रिज ने बताया कि जहाज की जीवन रक्षक किट में से प्राप्त हुआ । इस बिस्किट की नीलामी से पहले इसकी कीमत आठ से दस हजार पौंड आंकी गई थी लेकिन जब यूनान के एक संग्रहकर्ता ने इसके लिए बोली लगाई तो यह आंकी गई कीमत से बहुत आगे निकल गई।
इस बिस्किट को जेम्स फेनविक ने बचाया था। वह इस जहाज में कार्पथिया से सवार हुआ था और उसने टाइटैनिक हादसे में बचने वाले लोगों को बचाया था। उन्होंने इसे एक लिफाफे में मूल टिप्पणी के साथ संभालकर रखा हुआ था। इसमें लिखा था, अप्रैल 1912 में टाइटैनिक जीवन रक्षक नाव से पाया गया पायलट बिस्किट। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस नीलामी के दौरान एक फोटो की बोली 21 हजार पौंड लगाई गई। यह फोटो उस हिमखंड की है जिससे टकराकर यह जहाज डूब गया था।