कराची - पाकिस्तान के अस्थिर बलूचिस्तान प्रांत में एक गांव की मस्जिद में एक आत्मघाती हमलावन ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया, जिससे कम से कम दस अल्पसंख्यक शिया मुस्लिमों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हुए। जायरीन मुहर्रम का मुकददस माह मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। हमलावर कछी जिले के चालगढ़ी इलाके में इमामबारगाह में पहुंचा और शाम की नमाज के वक्त अपनी विस्फोटक से भरी जैकेट में धमाका कर दिया।
बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने बताया, कम से कम 10 लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हुए जब एक आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद में खुद को उड़ा लिया।विस्फोट की आवाज इलाके में काफी दूर तक सुनी गई और खिड़कियों के टूटे हुए कांच चारों तरफ बिखर गए। सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए है। और राहत अभियान चलाया जा रहा है।किसी ने तत्काल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन सुन्नी उग्रवादी समूह अकसर अल्पसंख्यक शियाओं को निशाना बनाते हैं।इसी महीने के शुरू में प्रांतीय राजधानी क्वेटा में एक यात्री बस में विस्फोट होने से कम से कम 10 व्यक्तियों की मत्यु हो गई थी।