चंडीगढ़, 18 मार्च: पंजाब सरकार ने विरोधी पक्ष कांग्रेस पार्टी से कभी भी माफी की मांग नही की जिसके कारण विरोधी पक्ष द्वारा इस मांग को स्वीकार या अस्वीकार करने का कोई मौका नही।
कांग्रेस द्वारा सरकार से माफी मांगने से इंकार करने की रिपोर्टो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के राष्ट्रीय मामलों एवं मीडिया सलाहकार श्री हरचरन बैंस ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस तर्ज पर की गई टिप्पणी बिल्कुल अनावश्यक है। उन्होंने कहा कि यह मसला सरकार या विरोधी पक्ष के बीच नही है बल्कि यह मसला स्पीकर, सदन और विरोधी पक्ष के बीच है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसी भी स्तर पर कांग्रेसी विधायकों से माफी की मांग नही की है और ना ही वह ऐसा करने की इच्छुक है।