चण्डीगढ़, 18 मार्च : पंजाब सरकार ने राज्य के समूह वित्त कमिशनरों, प्र्रमुख सचिवों, प्रबन्धकी सचिवों, सचिवों और अन्य सीनियर आईएएस अधिकारियों को संशोधित निर्देश जारी करते हुए 14वीं पंजाब विधान सभा के बजट इजलास दौरान ऑफिसर्ज़ गैलरी में अपनी उपस्थिति यकीनी बनाने के निर्देश जारी किये हैं।
संसदीय मामले विभाग के प्रवक्ता ने इस सम्बन्धी ओर जानकारी देते हुए बताया कि नये निर्देशों अनुसार सीनियर आईएएस अधिकारी सत्र की कार्रवाई दौरान अपने विभाग से सम्बन्धित विचारे गये मुद्दों के साथ-साथ उनको अलाट किये गये दूसरे विभाग के मुद्दों सम्बन्धी भी नोट करेंगें और इसकी रिपोर्ट उसी दिन प्रमुख सचिव/ मुख्यमंत्री और एक कापी संसदीय कार्य विभाग को भेजना यकीनी बनाएंगें।