लुधियाना - स्थानीय बस्ती जोधेवाल के निकट राहों रोड पर प्लास्टिक के एक कारखाने में आग लग जाने से लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। भवन को भी भारी क्षति पहुंची। यहां राहों पर स्थित एक बड़े भवन जिसके एक भाग में हौजरी का कारखाना और दूसरे में प्लास्टिक की वस्तुएं बनाने वाली फैक्टरी है, में गत देर रात अचानक आग लग गई।
कारखाना बंद था, लेकिन कुछ ही क्षणों में आग ने सारी फेक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने कम्पनी के मालिक शंटी जैन और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को कई घंटे लगे। जानकारी अनुसार आग लगने का कारण बिजली की तारों का जुडऩा बताया जाता है