लंदन - अंतरराष्ट्रीय जांच से पता चला है कि 2014 में यूक्रेन में मलेशिया एयरलाइंस के एमएच-17 विमान को रूस में बनी बक मिसाइल से मार गिराया गया था और मिसाइल पृथकतावादियों द्वारा नियंत्रित यूक्रेन के पूर्वी भाग से दागी गई थी। यह खबर हालैंड के एक दैनिक समाचार पत्र ने दी है। विमान एम्सटर्डम से क्वालालंपुर की उड़ान पर था। हालैंड के दैनिक पत्र वोल्सक्रांत ने लिखा है कि 17 जुलाई, 2014 को जमीन से आकाश तक मार करने वाली बक मिसाइल से निशाना बनाया गया था, जिससे आकाश में ही उसके दो टुकड़े हो गए।
विमान में सवार सभी 298 लोगों की मौत हो गई थी । रिपोर्ट में दुर्घटना स्थल का चित्र दिया गया है, जहां उसके मलबे गिरे थे। रिपोर्ट में मास्को के इस दावे का खंडन किया गया है कि विमान को यूक्रेन की सेना ने मार गिराया था। दुर्घटना की जांच अंतरराष्ट्रीय दल ने की, जिसका नेतृत्व हालैंड के सुरक्षा बोर्ड ने किया। हालैंड के समाचार पत्र ने दो सूत्रों के हवाले से बताया है कि बक मिसाइल को रूस ने विकसित कर उसका निर्माण किया