खरड़ - मोहाली पुलिस ने शहर तथा आसपास के क्षेत्र में चोरियों को अंजाम देने वाले चार युवकों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस मुख्य गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इन युवकों की पहचान राकेश कुमार उर्फ राखी वासी खन्ना, सोनू कुमार वासी लुधियाना तथा अशोक कुमार शोंकीवासी खरड़ के रूप में हुई है। जबकि इनके एक साथी संजय शेखर लुधियाना फरार है।
उन्होंने बताया कि युवकों से तीन लाख का सामान व 5900 रुपए की नकदी बरामद की गई है। इसके अलावा वारदात के दौरान प्रयोग में लाई बाइक को भी बरामद किया गया है। इन युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके बुधवार को तीनों को मोहाली की अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने राकेश कुमार तथा सोनू कुमार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि एक युवक अशोक कुमार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिला पुलिस मुख्य ने बताया कि इन युवकों को सीआईए स्टाफ की पुलिस ने फेज-छह वेरका चौक से नाकाबंदी करके गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया था।