लुधियाना - उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने किसानों से आग्रह किया है कि वे कृषि समस्याओं को लेकर राजनीतिज्ञों के हाथ में न खेलें। उन्होंने कहा कि किसी को भी उलझे कृषि मामलों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। वे आज यहां मॉडल टाउन स्थित एक गुरुद्वारे में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स. अवतार सिंह मक्कड़ के बेटे तजिन्द्र सिंह बन्टी की दूसरी बरसी पर आयोजित एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की हितैषी हैं।