नयी दिल्ली - एक दिन बाद कांग्रेस प्रवक्ता के बयान कि ‘पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह राज्य में चुनाव के दौरान अहम भूमिकका निभायेंगे’के बाद अब कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लीडरशिप के मुद्दे पर कल पंजाब के विधायक दल की बैठक बुलाई है। राहुल कल कांग्रेस विधायकों के पहले दल से मुलाकात करेंगे। इनमें कैप्टन के वफादार व विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ भी शामिल होंगे। इसके बाद राहुल एमएलए के दूसरे व तीसरे बैच से 12 अक्तूबर को मिलेंगे।