पेरिस - एयर फ्रांस ने 2900 वर्कर्ज को निकालने का ऐलान किया। इसके बाद वर्कर्ज की भीड़ ने कंपनी के हैडक्वार्टर पर अटैक कर दिया और वाइस प्रेजिडेंट समेत दो अफसरों की पिटाई की। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। अफसरों को जान बचाने के लिए बाड़ फांद कर भागना पड़ा। एयर फ्रांस ने ऐलान किया कि वह 2017 तक 2900 वर्कर्ज को हटाएगी। ऐलान होते ही पेरिस से सटे रोइसे चार्ल्स दे गुल्ले इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों स्टाफ ने एयर फ्रांस की बिल्डिंग पर अटैक कर दिया।
उस दौरान आफिस में ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) के वाइस प्रेजिडेंट जेवियर ब्रोसेटा और फ्लाइट के डिप्टी अफसर पेइरे प्लीसोनेइर मौजूद थे। वर्कर्ज ने दोनों सीनियर अफसरों की पिटाई की। उनके कपड़े फाड़ दिए और उन्हें आफिस छोडक़र भागने को मजबूर कर दिया। इंप्लाइज यूनियन का कहना है कि कंपनी ने 1700 ग्राउंड स्टाफ और 900 केबिन क्रू मेंबर्ज को निकालने का फैसला लिया है।