काठमांडू 14 मार्चः नेपाल के चीफ जस्टिस खिल राज रेगमी ने गुरुवार को नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। वह अंतरिम सरकार के मुखिया होंगे, जिसे नेपाल में 21 जून को चुनाव कराने की जिम्मेदारी निभानी है। उनके शपथ लेने के साथ नेपाल में लंबे अर्से से चल रहा राजनीतिक व संवैधानिक संकट खत्म हो गया है।
63 साल के रेगमी का चयन नेपाल की तीन पाटिर्यों के अलावा यूनाइटेड डिमॉक्रेसी मधेसी फ्रंट (यूडीएमएफ) ने मिलकर किया है। राष्ट्रपति रामबरन यादव ने रेगमी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद रेगमी ने दो मंत्रियों माधव घिमिरे और हरि प्रसाद नौपाने को शपथ दिलाई।