अगर आप समझते हैं कि दीवारों से सटकर या झाड़िओं के पास खड़े होकर पेशाब करने की आदत सिर्फ भारत में ही देखने को मिलती है तो जान लीजिये ब्रिटेन भी एक समस्या से जूझ रहा है.
सड़क के किनारे कार रोककर झाड़ियों में या दीवार के सहारे पेशाब करने की आदत से ब्रिटेन के वाटफोर्ड इलाके की पुलिस परेशान है. इनकी परेशानी की हालत ये है कि पुलिस को ब्रिटेन के इस सबसे व्यस्त रोड़ पर काम से काम बीस जगह बोर्ड लगा कर लोगों को झाड़ियों और दीवार के सहारे पेशाब करने से रोकने को कहना पड़ रहा है.
मेलटुडे के मुताबिक पुलिस ने इन बोर्डों पर साइन बनाकर लगाए हैं. नार्थहैम्पटनशायर पुलिस के मुताबिक इस सड़क से दुनिया के कई देशों के लोग गुजरते हैं जिन्हें अंग्रेजी समझने में दिक्कत हो सकती है. इसलिए बोर्डों पर चित्र बांये गए हैं जिनमे पुरुष और महिलाओं को यहाँ पेशाब करने से रोक गया है. यहाँ लगी झाड़ियों के पीछे पिकनिक स्पॉट है जहाँ आने वाले लोगों ने यहाँ पर पेशाब की दुर्गन्ध आने की शिकायत की थी.
हैरानी की बात यह है कि जहाँ पर यह समस्या आ रही है उसके ठीक सामने ही वाटफोर्ड गैस स्टेशन है जहाँ निशुल्क शौचालय की व्यवस्था है.