फेय परधम ब्रिटेन की ऐसी पहली महिला बनने जा रही हैं जो अपने बच्चे की माँ और बाप दोनों ही होंगी. फेय परधम ने लिंग परिवर्तन करवाया है और वे पुरुष से महिला बनी हैं और वह अब एक बच्चे की मान बनना चाहती है. इसमें रोचक बात यह है कि वह अपने ही शुक्राणुओं से गर्भ धारण करेंगी.
फेय ब्रिटेन में जानी मानी महिला मॉडल हैं.
फेय ने 16 साल की उम्र में पुरुष से महिला बनने की तैयारी शुरू कर दी थी. तब उसका नाम केविन मैककैमलेय था. उसने महिला बनने के लिए हार्मोन थेरेपी शुरू करने से पहले अपने शुक्राणु सुरक्षित रख लिए थे.
केविन को बचपन से ही अपने शरीर में एक महिला होने का अहसास होता था. सोलह साल की उम्र में उसने महिला बनने के लिए हार्मोन लेने शुरू किये और तीन साल बाद सर्जरी करवाकर महिला के जननांग में परिवर्तन करवाया. इस पर उसने करीब साठ हज़ार पौंड खर्च किये.
अब फेय 27 साल की हैं और मॉडलिंग करती हैं. अब वह अपने ही शुक्राणुओं का इस्तेमाल करके गर्भ धारण करना चाहती हैं. इसके लिए वह अब एक सरोगेट की तलाश में हैं.