चण्डीगढ़, 13 मार्च : पंजाब राज्य के समूह सरकारी स्कूलों में दिनांक 12 से 22 मार्च 2013 तक बच्चों की पढ़ाई का लिखित मुल्यांकन किया जा रहा है। इस मुल्यांकन में बच्चों की कारगुजारी सम्बन्धी उनके माता पिता को अवगत करवाने हेतू ब्लॉक आन्नदपुर साहिब जिला रोपड़ को छोडक़र पंजाब के समूह सरकारी स्कूलों में दिनांक 28 मार्च 2013 को अध्यापक अभिभावक मुलाकात रखी गई है। इस मुलाकात दौरान स्कूल प्रबन्धक कमेटियों के समूह सदस्य भी स्कूलों में उपस्थित होंगें। इस मुलाकात का समय सुबह नौ बजे से बारह बजे तक होगा। बच्चों के मुल्यांकन के समय कार्रगुजारी सम्बन्धी अध्यापक और अभिभावक आपस में विचार विमर्श करेंगें। स्कूलों की प्रबन्धक कमेटियों के सदस्य और स्कूल मुख्य अपने अपने स्कूलों की कारगुजारी को ओर बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श करेंगें।
इस बात की जानकारी हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स. सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि इस बैठक को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए स्कूल मुखियों को यह विश्वसनीय बनाने के लिए कहा कि जो अभिभावक मुलाकात के लिए आ रहे प्रत्येक माता पिता को अध्यापक द्वारा विद्यार्थी की कारगुजारी बताने का उचित समय मिल सके, को ध्यान में रखते हुए स्कूल मुख्य अपने स्कूल में पढ़ते कक्षा अनुसार विद्यार्थियों की संख्या को मध्यनजर रखते हुए बच्चों को अपने माता पिता सहित स्कूल में आने के लिए उस दिन अलग अलग समय निर्धारित करेंगें।
उन्होंने बताया कि इस मुलाकात सम्बन्धी पूर्ण रूप में माता पिता तक सूचना पहुंचाने के लिए स्कूल मुख्य द्वारा गांव के गुरूद्वारे से लाऊड स्पीकर द्वारा भी सूचित किया जा सकता है।
मंत्री ने बताया कि होले मोहल्ले की एकत्रिता को मध्यनजर रखते हुए जिला रूपनगर के केवल ब्लॉक आन्नदपुर साहिब में पड़ते स्कूलों में माता पिता मुलाकात तिथि 30-3-2013 को करवाई जाएगी और इसके अतिरिक्त दिनांक 28 मार्च 2013 को राज्य के समूह मण्डल शिक्षा अधिकारी समूह जिला शिक्षा अधिकारी (सै.शि.), (ए. शि.) और उप जिला शिक्षा अधिकारी (सै.शि.), (ए.शि.) प्रिंसीपल, सरकारी इनसर्विस ट्रेनिंग सैंटर,प्रिंसीपल जिला प्रशिक्षण और ट्रेनिंग संस्था और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अपने अपने अधीन पड़ते स्कूलों में जाएंगें और विश्वसनीय बनाएंगे की अध्यापक अभिभावक मुलाकात ठीक ठाक चल रही है।
उन्होंने कहा कि इस दिन मुख्य कार्यालय से डीपीआई (सै.शि.), डीपीआई(ए.शि.) और उनके कार्यालय के समूह अधिकारी और डीजीएसई कार्यालय के समूह अधिकारी स्कूलों का दौरा करेंगें और देखेंगें कि माता पिता-अध्यापक मुलाकात का कार्य उचित ढंग से चल रहा है।