जालंधर - कीटनाशक खरीद घोटाले को रफादफा करने के विरोध में पंजाब किसान सभा ने सात अक्टूबर को पूरे राज्य में चक्का जाम करने की घोषणा की है। किसान सभा के प्रधान गुरचेतन सिंह बासी ने बताया कि सफेद मक्खी से खेती को बचाने के लिए कृषि विभाग द्वारा घटिया कीटनाशकों की खरीद की गयी, जिसके कारण फसल को भारी नुकसान हुआ।
उन्होंने बताया कि इस मामले में कृषि विभाग के निदेशक का तबादला कर मामले को रफादफा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मसले को लेकर सात अक्टूबर को पंजाब में सडक़ों पर धरना देकर यातायात रोका जायेगा।