इस्लामाबाद - पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को देश के अशांत उत्तर पश्चिम कबायली इलाके में आतंकवादियों के ठिकाने पर हवाई हमला कर कम से कम 25 आतंकवादियों को मार गिराया। पाक सेना ने आज बताया कि लड़ाकू जेट विमानों ने उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ताखेल इलाके को निशाना बनाया जहां सेना ने इलाके से आतंकवादियों के सफाए के लिए पिछले साल जून में व्यापक अभियान शुरू किया था जो अभी भी जारी है।
सेना ने एक बयान में कहा, ‘आज के हवाई हमले में कम से कम 25 आतंकवादी मारे गए।’ सेना ने कहा है कि अभियान में अब तक 3,000 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया है।