आईफोन खरीदने का क्रेज़ युवाओं पर इस कदर हावी है कि नया आईफोन खरीदने से इंकार करने पर एक लड़की ने सरेबाज़ार कपडे उतार फेंके. लड़की का बॉयफ्रेंड उसको कपडे पहनाने की नाकाम कोशिश करता रहा.
घटना चीन के बीजिंग में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मीडिया में चर्चित हुयी इस घटना में बॉयफ्रेंड से झगड़ने के दौरान एक लड़की ने सरेआम कपड़े उतार दिए। सीसीटीवी की फुटेज वीडियो में दिखाई देता है कि यह लड़की ने सबके सामने अपने कपड़े उतार दिए। इस दौरान उसका पुरुष दोस्त उसे मनाने की कोशिश करता दिखाई देता है.
बताया जाता है कि लड़की के बॉयफ्रेंड ने उसे नया आईफोन लेकर देने से इंकार कर दिया. जिससे नाराज़ होकर लड़की सरेबाज़ार निर्वस्त्र होकर घूमने लगी. इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है कि लड़की का यह ड्रामा उसे आईफोन दिलाने में कामयाब हुआ या नहीं.