चण्डीगढ़, 13 मार्च : पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने आज यहां राज्य भर में गायों के चरागाहों की पहचान करने और उनको नजायज कब्जों से खाली करवाने के लिए भूतपूर्व मंत्री और सीनियर भाजपा नेता तीक्षण सूद की अध्यक्षता अधीन एक कमेटी बनाए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री द्वारा इस संबधी निर्णय गऊ रक्षा आंदोलन के कारकुनों द्वारा भाजपा के राज्य प्रधान कमल शर्मा की अध्यक्षता अधीन मुख्यमंत्री निवास में एक बैठक दौरान लिया गया मुख्यमंत्री ने घोषणा की क मेटी की अध्यक्षता भूतपूर्व मंत्री तीक्षण सूद करेगें और कमेटी में मुख्यमंत्री के सलाहकार महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल , पंजाब गऊ सेवा बोर्ड के भूतपूर्व चेयरमैन कीमती भगत और सुंदर दास धमीजा इस के सदस्या होगें । स. बादल ने बताया कि उन्होने पहले ही सभी डिप्टी कमीशनरों को राज्य भर में गायों के चरने के लिए रखी गई जमीनों की राजस्व रिकार्ड के अनुसार पहचान करे उन्होने यह भी बताया कि यह कमेटी जरूरी कानूनी कार्यवाही के लिए सलाह देने हेतू अधिकारित होगी।
स. बादल ने गायों के चरागाहों को खाली करवाने के लिए व्रत पर बैठे संत गोपाल दास मुनि जी को भी अपील की कि वह अपना व्रत खत्म कर दे ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह, मुख्यमंत्री के संयुक्त प्रमुख सचिव संदीप हंस , शंकराचार्य देववती दांढी स्वामी और तीक्षण सूद के अतिरिक्त गऊ रक्षा आंदोलन के सदस्य शामिल थे।