न्यूयार्क - अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए आतंकवाद पर निशाना साधा और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को एक होना चाहिए क्योंकि आतंकवाद से हर देश पीडि़त है। ओबामा ने अपील की कि आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट हो और तीसरा विश्व युद्ध रोकने के लिए काम हो। उन्हें अपने देश की रक्षा करने में कोई संकोच नहीं है।
बराक ओबामा ने यह भी कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि हम कितने ताकतवर हैं और हमारे पास कितनी मजबूत फौज है। अमरीका अकेले दुनिया की समस्याओं को नहीं सुलझा सकता। अमरीकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि आप अपने विरोधी को जेल में कैद कर सकते हैं, लेकिन विचारों को बंधक बनाकर नहीं रख सकते।