चण्डीगढ़, 12 मार्च : पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सर्वपक्षीय विकास पर केन्द्रीत नई ओद्यौगिक प्रोत्साहन नीति को एक अप्रैल 2013 से लागू करने की तेयारियां पूरी कर ली गई है।
यह घोषणा यहां पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल जिनके पास निवेश प्रोत्साहन विभाग भी है ने कंफैडरेशन आफ इंडियन टैक्सटाईल इंडस्ट्री द्वारा करवाई नार्थ इंडिया टैक्सटाईल सम्मेलन 2013 का उदघाटन करते हुये की स. बादल ने कहा कि उन्होने प्रसिद्ध उद्योगपतियों पर आधारित एक कोर ग्रुप का गठन किया है और उनके विचारों के अतिरिक्त पंजाब प्रशासकीय सुधार आयोग के सुझावों अनुसार राज्य में एक नई ओद्यौगिक निवेश प्रोत्साहन नीति के लिए तैयारिया लगभग पूरी हो गई है उन्होने कहा कि यह नीति जहां सर्व पक्षीय विकास पर केन्द्रीत होगी वही राज्य के विशेष पहलुओं को लाभ उठाते हुये राज्य अगले 25 वर्षो तक ओद्यौगिक प्रोत्साहन का कार्यक्रम बनाया जाएगा।
कपडा उद्योग को विकास का सबसे अहम हिस्सा करार देते हुये स. बादल ने कहा कि इस क्षेत्र की खुबसूरती यह है कि यह समाज के प्रत्येक वर्ग की खुशहाली को यकीनी बनाती है और महिलाओं के लिए विशेष कर रोजगार के बडे अवसर पैदा करता है उन्होने कहा कि कपडा उद्योग का प्रोत्साहन हमारा मुख्य एजेडा है और नई नीति में जहां लाल फीताशाही अर्थ हीन हो चुके नियमों को खत्म किया जाएगा वही यह प्रत्येक क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने में अहम भूमिका अदा करेगी।
पंजाब को देश में निवेश के लिए सबसे बेहतरीन स्थान के रूप में पेश करते हुये स. बादल ने कहा कि दिंसबर तक यह देश का सबसे पहला बिजली की बहुतात वाला राज्य बन जाएगा और अन्य राज्यों को भी बिजली बेचेगा उन्होने कहा कि हमारे पास पाकिस्तान से भी बिजली की मांग आई है पंरतु इस संबधी कोई निर्णय केन्द्र सरकार द्वारा ही लिया जा सकता है उन्होने कहा कि बिजली के अतिरिक्त 4/6 मार्गीय सडके और तीन अंतराष्ट्रीय व तीन घरेलू हवाई अडडों से पंजाब देश में सबसे बेहतरीन सडकीय और हवाई संपर्क की पेशकस की करता हे। उन्होने कहा कि अटारी सीमा खुलने और 6000 वस्तुओं के आयात निर्यात की शीघ्र आज्ञा मिलने की संभावना के मध्य नजर पंजाब दक्षिणी पूर्वी एशिया का सबसे बेहतरीन व्यापार केन्द्र बनने के करीब पंहुच रहा है। उन्होने यह भी घोषणा की कि केन्द्रीय शहरी उडयन मंत्री इस महीने बठिंडा के नये बने घरेलू हवाई अडडे का उदघाटन करेगें।
कपडा जगत के उद्यमियों को पंजाब में अपने उद्योग स्थापि करने का आग्रह करते हुये स. बादल ने कहा कि पंजाब सरकार ओद्यौगिक विकास के लिए शानदार ओद्यौगिक स्थिति विशेष कर बेहतरीन कार्य सभ्याचार प्रदान करेगी। उन्होने कहा कि पहाडी राज्यों को मिली रियायते खत्म होने से उतराखंड और हिमाचल प्रदेश में गये उद्योग वापिस आने शुरू हो गये है। उन्होने कहा कि विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ साथ पंजाब खपतकारवाद मे भी सबसे उपर है। इस लिए उद्योग को राज्य में निवेश के लिए बेहतरीन माहौल मिलेगा।
राजस्व प्राप्तियों की बात करते हुये स. बादल ने कहा कि वेट प्राप्ति मं इस वर्ष पंजाब ने 15500 करोड का राजस्व दर्ज किया है। अगले दो वर्षो दौरान 21000 करोड रूपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है ओैर यह कांग्रेस कार्यकाल से 7 गुणा ज्यादा होगा उन्होने कहा कि आबकारी और कर विभाग सहित सभी विभाग जुलाई तक सभी नागरिक सेवाए आन लाईन प्रदान करेगी।
इस से पहले श्री एस वी अरू मुगम चेयरमैन सी आई टी आई ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया जबकि कमल ओसवाल एम डी,नाहर इंडस्ट्रीज ने कपडा क्षेत्र को दरपेश नई चुनौतिया और राजिन्द्र गुप्ता चेयरमैन ट्राईडैंट ग्रुप ने कपडा जगत की पंजाब की आर्थिकता भूमिका संबधी अपने विचार प्रकट किये इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पा दिवेकर निरूला डायरैक्टर मैनेजमैंट इंडिया लि. ने कपास क्षेत्र में नई खोजों और तकनीकी विकास संबधी विचा प्रकट किये।
इसके बाद प्रश्र उत्तर सैंशन दौरान स. बादल ने कपास उत्पादकों को भरोसा दिया कि राज्य सरकार को बेहतर नरमे और कपास के बीज,दवाईयां और खादों के अतिरिक्त पूर्ण तकनीकी सहायता देने के प्रति वचनबद्ध है उन्होन कहा कि वह शीघ्र ही पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के उपकुलपति को मिलकर नरमे की बीमारी मुक्त किस्म विकसित करने के लिए कहेगे ताकि नरमे और कपास के उत्पादन को दुगना किया जा सके।