चण्डीगढ़, 12 मार्च : पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने एक सदभावी कदम उठाते हुए परमवीर चक्र विजेता स्वर्गीय सिपाही बाबू सिंह के दो पोतों की वार्षिक फीस के लिए 40,000 रूपये का चैक होली हार्ट सीनियर सैकेण्डरी कानवैंट स्कूल, गांव मंगलवाल (जिला संगरूर) के लिए जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि स. बादल ने इस सम्बन्धी रविवार को समाप्त हुई ‘दी वार डैकोरेडिट इण्डिया संस्था ’ की तरफ से करवाई राष्ट्रीय कन्वेशन के अवसर पर घोषणा करते हुए बताया था कि सिपाही बाबू सिंह के दो पोतों राजविन्द्र सिंह और धर्म सिंह की पढ़ाई का सारा खर्चा राज्य सरकार देगी। इस वचनबद्धता को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने अख्तियारी कोटे में से इस कालेज के लिए फंड जारी कर दिये। प्रवक्ता ने आगे कहा कि इसी आधार पर इन लडक़ों की फीस सरकार की तरफ से प्रत्येक वर्ष जारी की जायेगी।