चण्डीगढ़, 12 मार्च : पंजाब के शिक्षा मंत्री स. सिकन्दर सिंह मलूका ने कर्मचारियों से सम्बन्धित समूह मामलों पर बातचीत करने के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में कर्मचारी यूनियनों को आग्रह किया है जिसमें अध्यापकों की बदलियां, स्कूलों के समय में परिवर्तन और छुट्टियों सम्बन्धी लम्बित मामलों पर बातचीत करके निर्णय लिया जायेगा।
आज यहां जारी बयान में स. मलूका ने बताया कि अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों की बदलियों सम्बन्धी कार्रवाई मई माह में आरम्भ की जायेगी। इससे पहले किसी प्रकार की कोई प्रति प्रार्थना स्वीकार नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि कर्मचारी संगठनों के साथ बातचीत के बाद ही अध्यापकों को दी जाने वाली चाईल्ड केयरलीव और विशेष छुट्टी सम्बन्धी निर्णय लिया जायेगा।
शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को नम्बर एक बनाने के लिए तनदेही से यत्न किये जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग की वह स्कीम अभी भी चल रही है जिसके अनुसार कोई भी व्यक्ति दस लाख देकर प्राईमरी स्कूल का नाम अपने पूर्वजों के नाम पर रखवा सकता है। इसी प्रकार यह राशि मिडल स्कूल के लिए पन्द्रह लाख, हाई स्कूल के लिए बीस लाख और सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के लिए पच्चीस लाख रूपये रखी गई है।
स. मलूका ने समूह कर्मचारियों को अपील की कि किसी भी सरकारी कार्य के लिए कर्मचारी उनको चण्डीगढ़ के कार्यालय में सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक मिल सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि कर्मचारी दफतरी समय के बाद या पहले मिलने से गुरेज करें।