सैन जोस (कैलिफोर्निया) - भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी सिलिकॉन वैली में टेस्ला मोटर्स के दफ्तर पहुंचे जहां पर कंपनी के सीईओ एलोन मस्क के द्वारा उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी टेस्ला मोटर्स के पॉल्युशन फ्री कार प्लांट का दौरा कर रहे हैं। यह उनके क्लीन एनर्जी के लिए टेक्निकल एक्सप्लोरेशन कैंपेन का हिस्सा है। इसके साथ ही बीते 33 सालो में सिलिकॉन वैली पहुंचने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री भी बन गए हैं।
इसके बाद मोदी फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग, गूगल के को-फाउंडर सर्गेय ब्रिन और लैरी पेज, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला सहित कई अन्य कंपनीज के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी कैलिफोर्निया के सैन जोस पहुंचे। जहां कैलिफोर्निया के मेयर सैम लिकार्डो व उनकी पत्नी और भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा उनकी अगवानी की गई।
इसके बाद पीएम मोदी ने होटल फेयरमॉन्ट में भारतीय समुदाय के लोगों से रूबरू हुए। मोदी ने यहां सिख और गुजराती समुदाय के भी लोगों से भी मुलाकात की। इससे पहले एयरपोर्ट पर 'अमेरिका मोदी को प्यार करता है' बैनर थामे लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।