चण्डीगढ़, 11 मार्च : पंजाब के मोगा से नये चुने गये विधायक जोगिन्द्र पाल जैन ने आज विधान सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
पंजाब विधान सभा के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये बताया कि पंजाब विधान सभा के स्पीकर डा. चरनजीत सिंह अटवाल ने जोगिन्द्र पाल जैन को अपने चैंबर में कानून द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा, निष्ठा रखने, प्रभुसत्ता और अख्ंाडता के लिए वफादारी निभाने और सरकारी भेद गुप्त रखने की शपथ दिलाई।
डा. चरनजीत सिंह अटवाल स्पीकर विधान सभा और स. प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री पंजाब ने जोगिन्द्रपाल जैन का मुंह मीठा करवा कर शुभकामनाए दी। इस अवसर पर स. बिक्रम सिंह मजीठिया लोक संपर्क मंत्री ने भी जैन का मुंह मीठा करवा कर बधाई दी।