अमृतसर,10 मार्च: स. सुखबीर सिंह बादल उपमुख्यमंत्री पंजाब और उनकी धर्मपत्नी संसद सदस्य श्रीमती हरसिमरत कौर बादल आज श्री हरमदिंर साहिब में नतमस्तक हुये।
श्री हरमदिंर साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद उन्होने राज्य के सर्व पक्षीय विकास ,भाईचारक एकता और सरबत के भले की अरदास की। स. बादल ने कामना की कि राज्य के भीतर आपसी प्यार हमेशा कायम रहे और पंजाब राज्य हमेशा चढदीकला में रहे।
स. सुखबीर सिंह बादल उपमुख्यमंत्री पंजाब ने श्री हरमदिंर साहिब में माथा टेकने के बाद पत्रकारों के साथ बात करते हुये बताया कि श्री दरबार साहिब के बाहर बन रहे अंडरग्राउंड प्लाजा के निर्माण का कार्य वर्ष 2013 के अंत तक सम्पूर्ण हो जाएगें। स. बादल ने बताया कि श्री दरबार साहिब और सिक्ख विरासत संबधी देशों -विदेशों से आने वालों यात्रियों को आडियों वीडियों विज्ञापन द्वारा जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। उन्होने बताया कि एक छत के नीचे ही सिक्ख इतिहास के विभिंन पहलूओ की जानकारी देखने को मिलेगी। उन्होने बताया कि इस प्लाजा के अंदर एक बहुत ही शानदार आडीटोरियम क ा निर्माण भी करवाया जा रहा है।
स. बादल ने संबधित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि संगत की सुविधा को मुख्य रखते हुये अंडरग्रांउड प्लाजा के चल रहे कार्य में और तेजी लाई जाए और कार्य को निर्धारित समय के अंदर अंदर सम्पूर्ण किया जाए।
स. बादल ने आगे बताया कि अमृतसर शहर के सर्व पक्षीय विकास के लिए 2 महीने के अंदर अंदर मास्टर प्लान बन कर तैयार हो जाएगा और योजन बद्ध तरीके के साथ अमृतसर शहर का विकास किया जाएगा। उन्होने कहा कि अगले 2 वर्ष के भीतर अमृतसर शहर देश के खुबसूरत शहरों में शामिल हो जाएगा।
पत्रकारों के एक प्रश्र का उत्तर देते हुये स. बादल ने कहा कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की जगह पर स.प्रताप सिंह बाजवा के पंजाब कांग्रेस के प्रधान बनने के साथ शिअद बादल को कोई फर्क नही पडेगा। स. बादल ने कहा कि स. बाजवा का कांग्रेस प्रधान बनना शिअद के कोई नई चुनौती नही है। उन्होने स. बाजवा को बधाई देते हुये कहा कि शिअद और भाजपा द्वारा राज्य के किये जा रहे सर्व पक्षीय विकास मे वह एक अच्छी भूमिका निभाए।
पत्रकारों द्वारा पंजाब सरकार द्वारा आगामी पेश किये जाने वाले बजट के संबध मे पूछे गये प्रश्र में स. बादल ने कहा कि यह बजट एक गुप्त दस्तावेज होता है,जिसको सैंशन में पेश किये जाने से पहले उस संबध में कोई खुलासा नही किया जा सकता । उन्होने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा पेश किये जाने वाला बजट लोक हित में होगा। उन्होने कहा कि राज्य सरकार लोगों के बहुपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है और राज्य के विकास में कोई कमी नही आने दी जाएगी।
पंजाब पुलिस द्वारा तरनतारन में औरत के साथ की गई बदसलूकी के संबध में प्रश्न का जवाब देते हुये स. बादल ने कहा कि इस संबध में पडतालिया रिपोर्ट आने के उपरंत अगली कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि सरकार औरते मान सम्मान के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके भी उपस्थित थे।