चंडीगढ,10 मार्च: पंजाब सरकार द्वारा शहर वासियों को बेहतर,प्रभावशाली और पारदर्शी ढंग के साथ सेवाएं देने के लिए सभी नगर निगमों,नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों में शुरू किया गया ई- गर्वनैंस प्रोजैक्ट पूरी तरह से लागू हो गया है और लोगों की सुविधा को देखते हुये इस के प्रति शहर वासियों को और जागरूक किया जाएगा। यह बात स्थानीय सरकार मंत्री श्री चुन्नी लाल भगत ने आज यहां जारी एक प्रैस बयान में कही।
चुन्नी लाल भगत ने बताया कि मौजूदा समय ई- गर्वनैंस के अंर्तगत 162 सेवाए लोगों को घर बैठे ही उपलब्ध करवाई जा रही है। तीस लाख लोग इसका फायदा उठा रहे है। उन्होने कहा कि सरकारी कार्यालयों में परेशानियों से बचाने और सरल सुविधाए देने के लिए शहर वासियों को ई- गर्वनैंस के प्रति जागरूक किया जाएगा जिसके लिए विभाग की तरफ से होरडिंग,सेमीनार और पुस्तकें बांटी जाएगी।
स्थानीय सरकारों के बारे मंत्री ने कहा कि 162 सेवाओं तीस क्षेत्रों में दी जा रही है जिनमें 35 सेवाओं प्राथमिकता के आधार पर है। उन्होने कहा कि ई- गर्वनैंस के साथ शहर वासी जन्म,मोैत के प्रमाण पत्र,पानी,सीवरेज के बिल,इतराजहीन प्रमाणपत्र (एन ओ सी)लेने आदि संबधी रोजाना की सेवाए किसी भी समय और किसी भी जगह बैठे इंटरनेट से ले सकते है।
चुन्नी लाल भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस प्रोजैक्ट को और सफल करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जाए। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार प्रशासकीय सुधारों को विशेष प्राथमिकता दे रही है जिस अधीन सेवा का अधिकार कानून और ई- गर्वनैंस प्रोजेैक्ट को लागू कर रही है।