चंडीगढ,10 मार्च: ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. सुरजीत सिंह रखड़ा ने विभाग द्वारा 22 मार्च को विकास भवन मोहाली में राज्य के 19 पशु मेलों की करवाई जाने वाली राज्य स्तरीय नीलामी के अमल को उचित और पारदर्शी ढंग से सम्पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किये है।
आज यहां जारी प्रैस बयान के द्वारा स. रखडा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कृषि के अहम सहायक धंधे पशु पालन को उत्साहित करने के लिए राज्य में 19 स्थानों पर पशु मेले लगाए जाते है इन पशु मेलों की अगले वितीय वर्ष 2013-14 के लिए नीलामी के लिए 32 करोड रूपये नीलामी रकम रखी गई है। उन्होने कहा कि समाप्त हो रहे वितीय वर्ष 2012-13 में 31.8 करोड रूपये में पशु मेलों की नीलामी की गई थी और अब इस रकम को बढाने के लिए विभाग द्वारा पारदर्शी ढंग के साथ नीलामी करवाई जा रही है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने बताया कि सभी नीलामी के अमल की वीडियो ग्राफी की जाएगी और सुरक्षा के पुख्ता इतजाम किये जाएगें उन्होने कहा कि नीलामी में हिस्सा लेने वालों के लिए प्रंबध पूरे कर लिए गये है और ठेकदारो को हर तरह की सुविधा दी जाएगी । उन्होने कहा कि नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आरक्षित राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा अर्थात् 8 करोड रूपये सिक्योरिटी राशि रखी गई है। इसके अतिरिक्त नीलामी समाप्त होने पर सफल बोलीकार को 25 प्रतिशत हिस्सा अर्थात् 8 करोड रूपये और तुंरत जमा करवाने होगें । उन्होने कहा कि बोलीकार का समझौता डायरैक्टर ग्रामीण विकास एवं पंचायत ,पंजाब के साथ होगा। उन्होने स्पष्ट किया कि राज्य में पशु मेलों की राज्य स्तरीय एक ही बोली की जाएगी।